नोटबुकएलएम क्या होता है || क्या प्रडिक्टविटी बढ़ाने का शानदार एप है नोटबुकएलएम || आइए जानते हैं नोटबुकएलएम क्या है और यह आपके लिए क्या-क्या कर सकता है?
प्रडिक्टविटी बढ़ाने का शानदार एप है नोटबुकएलएम
लंबे नोट्स, रिसर्च पेपर्स, मीटिंग मिनट्स को समझने में गूगल का नया एआइ-आधारित टूल नोटबुकएलएम काफी उपयोगी है। यह नोट्स तैयार करने और उसे आसान तरीके से प्रस्तुत करने में भी सहायक है।
![](https://i0.wp.com/csaccept.com/wp-content/uploads/2024/12/notebooklm.webp?resize=978%2C637&ssl=1)
आइए जानते हैं नोटबुकएलएम क्या है और यह आपके लिए क्या-क्या कर सकता है?
नोटबुकएलएम केवल एक साधारण नोट-टेकिंग एप नहीं है, बल्कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एलएलपी) पर आधारित रिसर्च असिस्टेंट है।
यह गूगल वर्कस्पेस जैसे- गूगल डाक्स, गूगल ड्राइव और गूगल स्लाइड्स के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे यह काम को आसान और तेज बनाता है।
इसके जरिए डाटा का एनालिसिस और उसका सारांश यानी समरी तैयार कर सकते हैं।
यह असिस्टेंट की तरह काम करता है। आप स्टूडेंट्स, रिसर्चर या फिर पेशवर ही क्यों न हों, नोटबुकएलएम आपके लिए आदर्श टूल हो सकता है।
नोटबुकएलएम के फीचर : इसे पर्सनल रिसर्च असिस्टेंट की तरह डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य दस्तावेजों का एनालिसिस करना और आपके सवालों का जवाब देना है।
इसके फीचर्स इस तरह हैं:
सारांश तैयार करनाः
यह लंबे टेक्स्ट डाक्यूमेंट्स का सारांश निकालकर आपके लिए पढ़ने और समझने में आसान बनाता है।
आडियो समरी
यह डाक्यूमेंट को पाडकास्ट-स्टाइल समरी में बदल सकता है, जो उन यूजर्स के लिए बेहतर है, जो पढ़ने के बजाय सुनना पसंद करते हैं।
इंटरेक्टिव
यह सवाल-जवाब भी कर सकता है, जिससे दस्तावेजों को समझने में मदद मिलती है।
मल्टी-डाक्यूमेंट एनालिसिस :
यह एक साथ कई दस्तावेजों का एनालिसिस कर सकता है, जिससे विभिन्न स्रोतों से जानकारी को एकत्र करना आसान हो जाता है।
कस्टमाइजेशन :
यह आपकी जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुसार जानकारी को प्रोसेस करता है।
क्या यह गेमचेंजर है :
गूगल नोटबुकएलएम न केवल नोट-टेकिंग को बदलने जा रहा है, बल्कि यह जानकारी प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव ला सकता है। भविष्य में गूगल इसे एडवांस बनाएगा, जिससे प्रोजेक्ट्स की योजना बनाने और डिटेल रिपोर्ट तैयार करने में यह आल-इन-वन असिस्टेंट के रूप में उभर सकता है।