![](https://i0.wp.com/csaccept.com/wp-content/uploads/2023/12/wepik-export-20231103160919dHzg.jpeg?resize=600%2C429&ssl=1)
आपका मैसेज सुरक्षित और प्राइवेट तभी होगा, जब आप आधिकारिक एप का प्रयोग करेंगे। साथ ही एप का नवीनतम वर्जन में अपडेट होना भी जरूरी है। गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड करते समय वाट्सएप का लोगो और नाम जरूर चेक करना चाहिए। फर्जी वाट्सएप एप आपकी सुरक्षा में सेंध लगा सकता है।
टू स्टेप वेरिफिकेशन :
अपने वाट्सएप अकाउंट को सुरक्षित बनाने के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके एनेबल होने पर रिसेटिंग और अकाउंट वेरिफाइ करने के लिए छह डिजिट वाले पिन के बारे में पूछा जाता है। इससे फिशिंग और स्कैमर्स से सुरक्षा मिलती है।
चुनें डिसअपीयरिंग विकल्प :
संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित बनाने के लिए फोटो और मीडिया के लिए’ व्यू वंस’ का विकल्प चुन सकते हैं। इससे मैसेज प्राप्तकर्ता केवल एक बार काउंट ही मैसेज को देख सकता है। उसे सेव, फारवर्ड, स्क्रीनशाट या शेयर नहीं कर सकता। व्यू वंस का विकल्प वायस नोट्स में भी उपलब्ध है।
बैटलाक से सुरक्षित करें निजी चैट:
चैटलाक फीचर के जरिये निजी चैट को सुरक्षित कर सकते हैं। इसमें चुने गए चैट को ऐसे फोल्डर में समायोजित कर दिया जाता है, जिसे केवल यूजरुही एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए यूनिक पासवर्ड बनाना होता है, जो डिवाइस पासवर्ड से अलग होता है। अगर कोई आपके फोन का एक्सेस भी प्राप्त कर लेता है, तो भी वह चैटलाक तक नहीं पहुंच सकता।
स्कैम से रहें सुरक्षित :
कालिंग, ईमेल या मैसेज किसी भी माध्यम से धोखाधड़ी हो सकती है। इससे बचने का तरीका यही है कि किसी की बात पर तुरंत विश्वास करने के बजाय थोड़ा विचार करें, उसकी निजी जानकारियां पता करें। यदि वह संदिग्ध प्रतीत होता है तो ब्लाक और रिपोर्ट करें। इससे आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा।
![](https://i0.wp.com/csaccept.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-video-Calls-740x448-1.png?resize=740%2C448&ssl=1)
सुरक्षित स्रोत से डिवाइस लिंक करें :
चैट को बेहतर बनाने के लिए वाट्सएप चार डिवाइस तक लिंक करने की सुविधा देता है। डेस्कटाप पर वाट्सएप को क्यूआर कोड से लिंक कर रहे हैं, तो web.whatsapp.com को देखें। लिंक्ड डिवाइसेज के बारे में जानना चाहते हैं, तो सेटिंग में लिंक्ड डिवाइसेज पर क्लिक करें।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) टूल्स की मदद से :
अब नए तरह के तकनीकी कौशल कार्यस्थलों पर पेशेवरों की पहचान बन रहे हैं। यदि आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) टूल्स की मदद से ईमेल लिखने, मीटिंग सारांश, प्रेजेंटेशन, तरह- तरह के प्रोजेक्ट तैयार करने जैसे कार्य सहजता से कर लेते हैं, तो निश्चिंत ही दूसरों की तुलना में अधिक कार्यकुशल साबित होंगे। कुछ ऐसे ही उपयोगी एआइ टूल्स और उनकी उपयोगिता के बारे में बता रहे हैं।
![](https://i0.wp.com/csaccept.com/wp-content/uploads/2023/12/wepik-export-20231103162122Ca0e.jpeg?resize=334%2C350&ssl=1)
इंटरनेट मीडिया
वाट्सएप पर लोग संदेशों, विचारों, फोटोग्राफ और कई निजी जानकारियों को साझा करते हैं। हालांकि, वाट्सएप संदेशों को डिफाल्ट एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन के जरिये सुरक्षित रखता है। लेकिन, यूजर की छोटी सी गलती से कई बार साइबर ठगी के मामले सामने आते हैं। जानते हैं कुछ ऐसे जरूरी सुरक्षा उपायों के बारे में, जिनके जरिये अपने मैसेजिंग अनुभव को आप सुरक्षित बना सकते हैं।
![](https://i0.wp.com/csaccept.com/wp-content/uploads/2023/12/5-2.jpg?resize=1024%2C1024&ssl=1)